landslides

  • केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

    केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मलप्पुरम में टीके कॉलोनी के पास कोट्टाप्पुझा में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से दो अन्य लोगों की जान चली गई। कल रात कोट्टायम जिले में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में दो और लोगों की मौत हो गई। कोट्टाप्पुझा में अचानक...

  • बारिश, बाढ़, भूस्खलन से तबाही

    नई दिल्ली। इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून की बारिश सामान्य से कम है और अनुमान है कि जून के बाद जुलाई में भी बारिश सामान्य से कम होगी। परंतु जुलाई के पहले हफ्ते में देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से कई जगह बाढ़ आई है और भूस्खलन भी हुआ है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली के साथ साथ एनसीआर के इलाके में खास कर गुरुग्राम और नोएडा में भारी बारिश के कारण कई जगह पानी जमा हो गया और लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। कई इलाकों में घंटों ट्रैफिक रेंगता रहा। गुजरात के सूरत में और...

  • सिक्किम में भूस्खलन, बारिश

    गंगटोक। पूर्वोत्तर में बारिश का कहर जारी है। पिछले चार दिन से लगातार बारिश जारी है। भारी बारिश की वजह से रविवार की शाम को सेना का एक शिविर भूस्खलन की चपेट में आ गया। इसमें तीन जवानों की मौत हो गई। इनके शव बरामद हो गए हैं। राहत व बचाव की टीम ने चार लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि छह जवान अभी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। सेना ने सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जिन जवानों के शव मिले...