Language Dispute

  • झारखंड में फिर गहराया भाषा विवाद

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की नई नियमावली को लेकर राज्य में भाषा विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा अधिसूचना में क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से मगही, भोजपुरी, मैथिली और अंगिका को हटाए जाने पर विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। इस फैसले ने न केवल विपक्षी दल भाजपा को हमलावर होने का मौका दे दिया है, बल्कि सत्ताधारी गठबंधन के कई नेता भी भाषाई विसगंति को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस विवाद का सबसे अधिक असर पलामू प्रमंडल और संथाल परगना के सीमावर्ती इलाकों के उन हजारों...

  • ‘हिंदी थोपना बर्दाश्त नहीं’, भाषा विवाद पर बोले राज ठाकरे

    महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद के बीच उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने 'मराठी एकता' पर मुंबई के वर्ली डोम में एक रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर राज ठाकरे ने कहा मैंने कहा था कि झगड़े से बड़ा महाराष्ट्र है। हम 20 साल बाद एक मंच पर आए हैं। हमारे लिए कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। सिर्फ महाराष्ट्र और मराठी हमारे लिए एजेंडा है। राज ठाकरे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम शांत हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हम किसी से डरते हैं। मुंबई को महाराष्ट्र से कोई भी अलग नहीं कर सकता।...