छात्रावास में लाठीचार्ज को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित विश्वविद्यालय छात्रावास के भीतर छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर सोमवार को केरल विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। अध्यक्ष के इस मुद्दे पर 'काम रोको प्रस्ताव' लाने की अनुमति न देने के बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। विवाद तब बढ़ा, जब माकपा विधायक वी जॉय ने टूटी हुई पुलिस लाठी और छात्रों पर हुए हमले की तस्वीरें दिखाते हुए इस मुद्दे को उठाया। यह घटना 30 सितंबर को छात्रावास के पास स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं और यूथ कांग्रेस के बीच हुई झड़प के दौरान की है। पुलिस पर अत्यधिक बल...