Legacy

  • रूस तब नयी-नयी यंत्रणाओं की प्रयोगशाला था

    यह सोवियत रूस में 1950  के दशक में जानी-मानी बात थी कि लाखों लाख रूसी कैदियों से जो अपराध जबरन कबुलवाये गये, वे वस्तुत: निरपराध लोग थे। पर बाहरी दुनिया को इस की कोई खबर न थी। इक्के-दुक्के व्यक्तियों के बताने पर उसे अतिरंजित आलोचना समझा जाता था, जो इतने अविश्वसनीय लगते थे! पर वास्तविकता उस से भी अधिक भयावह थी। गुलाग आर्किपेलाग की विरासत -2 सोवियत व्यवस्था में विविध शहरों को कोटा देकर भी गिरफ्तारियाँ और दंड दिए जाते थे। फलाँ शहर या जिले में इतनी संख्या में 'जनता के दुश्मनों' को पकड़ना है। यह सोवियत खुफिया पुलिस वालों...