Legislative Assembly

  • उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र का तीसरा दिन आज

    उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन आज, यानी बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और चर्चा होगी। इसके साथ ही सदन में विधेयकों पर भी चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक, गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में सुबह 11 बजे से शुरू सदन की कार्यवाही होगी। प्रश्नकाल में कई विभागों से जुड़े सवाल विधायक उठाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों पर सरकार से विपक्ष जवाब मांगेगा। इसके अलावा सदन में कई विधेयक पर चर्चा होगी। इसके अलावा अगले दो दिन बजट और विधायी कामकाज पर फोकस रहेगा। 12 मार्च को भी बजट पर चर्चा जारी रहेगी और...

  • हाई कोर्ट ने रद्द की मुकुल रॉय की विधायकी

    कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय की विधायकी समाप्त हो गई है। विधानसभा स्पीकर ने तो उनके ऊपर कार्रवाई नहीं की लेकिन कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को दलबदल विरोधी कानून के तहत मुकुल रॉय की पश्चिम बंगाल विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी। जस्टिस देबांगसु बसाक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और भाजपा विधायक अंबिका रॉय की याचिकाओं पर यह फैसला सुनाया। शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा अध्यक्ष बनर्जी के उस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें मुकुल...

  • छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज जब छत्तीसगढ़ 25 वर्षों की यात्रा के अहम पड़ाव पर पहुंचा है, तो मुझे राज्य के लोगों के लिए इस नई विधानसभा का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है। छत्तीसगढ़ की जनता और राज्य सरकार को नई विधानसभा के उद्घाटन के मौके पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की परिकल्पना, इसके निर्माण का संकल्प और फिर उस संकल्प की सिद्धि, हर एक क्षण पर मैं छत्तीसगढ़ के परिवर्तन का साक्षी रहा हूं। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की...