ऐसे विधान परिषद चुनाव का क्या मतलब
विधान परिषद के औचित्य और इनके चुनावों की प्रक्रिया को लेकर गंभीरता से सोचने की जरुरत है। अभी चार राज्यों की विधान परिषद की 28 सीटों के लिए हुए चुनाव से इस पर विचार की आवश्यकता रेखांकित हुई है। सबसे पहले तो इसी सवाल पर विचार होना चाहिए कि देश के छह राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विधानमंडल दो सदन वाला है यानी विधानसभा और विधान परिषद दोनों हैं, जबकि बाकी राज्यों में ऐसा क्यों नहीं है? यह तय करने का क्या पैमाना है कि किसी राज्य में विधान परिषद होगा या नहीं होगा?...