बीबीएल: लियाम स्कॉट की मेहनत बेकार, हरिकेंस ने स्ट्राइकर्स को 37 रन से हराया
होबार्ट हरिकेंस ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 28वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने शुक्रवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 37 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ होबार्ट हरिकेंस ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर मजबूती हासिल कर ली है। इस टीम ने 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं। वहीं, 7 में से 4 मैच गंवाकर एडिलेड स्ट्राइकर्स पांचवें पायदान पर मौजूद है। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी होबार्ट हरिकेंस ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए। टिम वार्ड और मिचेल ओवन के रूप में सलामी जोड़ी...