अमरनाथ यात्रा से पहले उप राज्यपाल ने की पूजा
श्रीनगर। पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा शुरू होने से पहले उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को बाबा बर्फानी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है। उससे पहले सोमवार को उप राज्यपाल और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पूजा की। बताया गया है कि, 15 अप्रैल से अब तक चार लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। गौरतलब है कि इस साल तीन जुलाई से बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों से अमरनाथ यात्रा शुरू होगी। यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन खत्म...