Line of Control

  • जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

    केंद्रशासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया है, जिसमें दो आतंकवादियों को भी मार गिराया।  अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि देखी। अधिकारियों ने कहा, "आतंकवादियों के एक घुसपैठिए को नाकाम करने के दौरान आंतकवादियों और सेना के बीच लगातार गोलीबारी हुई। इस अभियान में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जानकारी का इंतजार है। इस शीतकाल में भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ी दर्रे बंद होने से पहले...

  • नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी हुई है। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने गोलीबारी की है। शुक्रवार को यह गोलीबारी पाकिस्तान की ओर से शुरू की गई। भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का माकूल जवाब दिया है। सेना के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में भारतीय क्षेत्र में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।  गौरतलब है कि शुक्रवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जम्मू-कश्मीर का दौरा कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर आर्मी चीफ का यह दौरा काफी अहम है। भारतीय सेना प्रमुख यहां सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे।...

  • नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कार्रवाई

    भारतीय सेना ने पाकिस्तान की घुसपैठ कराने की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की फायरिंग की आड़ लेकर घुसपैठियों ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया। लेकिन सेना ने तत्काल कार्रवाई करके सभी घुसपैठियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि चार से पांच पाकिस्तानी घुसपैठिए मारे गए हैं। घटना मंगलवार शाम को पुंछ में नियंत्रण रेखा यानी एलओसी पर कृष्णा घाटी सेक्टर में हुई। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश, सेना की जवाबी कार्रवाई खबरों के मुताबिक नियंत्रण रेखा से सटे इलाके में...