विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले ‘नंबर-1’ गेंदबाज बनीं लिंसी स्मिथ
इंग्लैंड की लेफ्ट-आर्म स्पिनर लिंसी स्मिथ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले अपने करियर में पहली बार आईसीसी विमेंस टी20 अंतरराष्ट्रीय बॉलिंग रैंकिंग के शिखर पर पहुंच गई हैं। 31 वर्षीय खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की सादिया इकबाल को पछाड़कर 'नंबर-1' स्थान हासिल किया है। स्मिथ को यह ताज 'व्हाइट फर्न्स' (न्यूजीलैंड) के खिलाफ 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन और ब्रिस्टल में भारत के विरुद्ध इंग्लैंड की हालिया जीत में एक और प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद मिला है। लिंसी स्मिथ ने साल 2018 में इंटरनेशनल डेब्यू...