Liquor Ban

  • बिहार में क्या शराबबंदी खत्म होगी?

    यह सवाल इसलिए है क्योंकि एक केंद्रीय एजेंसी नेशनल कौंसिल ऑफ एप्लायड इकोनॉमिक्स एंड रिसर्च यानी एनसीएईआर ने एक सर्वे किया है, जिसमें कहा गया है कि बिहार में शराबबंदी से बहुत नुकसान है और इसके अनुपात में फायदा बहुत बहुत कम है। एनसीएईआर का कहना है कि शराबबंदी को यह कह प्रचारित किया गया कि इससे घरेलू हिंसा में और महिलाओं के प्रति अपराध में कमी आई है लेकिन असल में ऐसा नहीं है। इस सर्वे के मुताबिक पिछले कुछ समय से महिलाओं के प्रति अपराध में बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा सरकार को वित्तीय नुकसान का भी...

  • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद

    इस्लामी विद्वानों और धर्मगुरुओं के एक संगठन ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के एक विधायक की आलोचना की। यह आलोचना केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विधायक के बयान को लेकर की गई।  मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) के प्रवक्ता मीरवाइज उमर फारूक ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक और रिटायर्ड जस्टिस हसनेन मसूदी के एक गैर-जिम्मेदाराना बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। बयान में उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में शराब की बिक्री को इससे होने वाले राजस्व लाभ के आधार पर सही...

  • बिहार चुनाव में इस बार शराब का मुद्दा

    केंद्र सरकार ने जाति गणना कराने का फैसला किया तो बिहार चुनाव में इसकी सबसे ज्यादा चर्चा होगी। भाजपा के नेता अपने को पिछड़ों, दलितों, वंचितों का हमदर्द बता कर चुनाव प्रचार में जाएंगे। लेकिन जाति के अलावा सबसे बड़ा मुद्दा शराब का होगा। बिहार चुनाव की घोषणा से पहले प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव यानी विपक्ष के दोनों बड़े नेताओं ने शराबबंदी को मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। ध्यान रहे बिहार में अभी चुनाव पूर्व हुए सर्वेक्षणों में ये दोनों सबसे ज्यादा लोकप्रिय चेहरा हैं। तेजस्वी यादव को 36 फीसदी और प्रशांत किशोर को 17 फीसदी लोगों ने...

  • मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरों में शराबबंदी पर विचार : मोहन यादव

    भोपाल। मध्य प्रदेश की सरकार धार्मिक नगरों को लेकर एक बड़ा फैसला करने जा रही है और इन नगरों में शराबबंदी की तैयारी है। इस बात के संकेत राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने दिए हैं। राज्य सरकार का बजट जल्दी ही आने वाला है और इस बजट में सरकार शराब नीति में बड़ा बदलाव कर सकती है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि बजट सत्र करीब है इसलिए हमारी सरकार विचार कर रही है कि धार्मिक नगरों के लिए अपनी आबकारी नीति में संशोधन करें और धार्मिक नगरों में शराबबंदी की तरफ बढ़ें। राज्य...