लोजपा के बाद जदयू ने बनाया दबाव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की बिहार की सहयोगी पार्टियां भाजपा पर दबाव बना रही हैं। पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो अब नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू ने कहा है कि वह भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। जदयू ने तो यहां तक कहा है कि वह 60 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है। ध्यान रहे एक समय जब केसी त्यागी जदयू के राष्ट्रीय महासचिव थे और उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी रहे आरसीपी सिंह पार्टी के राष्ट्रीय...