नियंत्रण रेखा पर लगातार 11वें दिन पाकिस्तान ने की गोलीबारी, सेना ने दिया करारा जवाब
पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए कई स्थानों पर गोलीबारी की है। भारतीय सेना के मुताबिक यह गोलीबारी 04 और 05 मई 2025 की दरमियानी रात की गई। पाकिस्तान बीते 11 दिनों से नियंत्रण रेखा पर इस तरह की फायरिंग कर रहा है। सेना के मुताबिक 04-05 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी की है। पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से यह गोलीबारी की है। भारतीय...