लोकसभा चुनाव 2024 अवैध
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बहुत बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध था। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को अवैध बताते हुए कहा कि एसआईआर में देश के 15 फीसदी लोगों के नाम काट दिए गए हैं। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को चेतावनी देते हुए कहा कि वे बचेंगे नहीं। राहुल ने कहा कि आज नहीं तो कल जवाब देना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित जन महाभियोग...