लॉस एंजिल्स हिंसा में दो की मौत
कैलिफोर्निया। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में चार दिनों से चल रही हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है। अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के फैसले के खिलाफ पिछले चार दिन से प्रदर्शन हो रहे हैं और प्रदर्शनकारी सड़कों पर गाड़ियां जला रहे हैं और दुकानों में लूटपाट करके आग लगा रहे हैं। इस प्रदर्शन को काबू करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो हजार नेशनल गार्ड्स और तैनात करने का फैसला किया है, जिससे इनकी कुल संख्या चार हजार हो जाएगी। इसके अलावा सात सौ मरीन कमांडों भी तैनात करने का फैसला किया है। ये...