पश्चिम बंगाल में कमल खिला
कोलकाता। आखिरकार पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया। भाजपा की पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीत लिया है। बंगाल की 293 सीटों पर दो चरणों में हुए मतदान में भाजपा ने दो तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया है। देर रात तक सभी सीटों के नतीजे नहीं घोषित हुए थे। लेकिन जीत और बढ़त मिला कर भाजपा की संख्या 208 पहुंच गई थी। दूसरी ओर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस 79 सीटों पर अटक गई। अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी को उसमें भी...