प्रेम विवाह में गुजरात सरकार का दखल
गुजरात की सरकार ने एक ऐसी पहल की है, जिसे लेकर चौतरफा आलोचना हो रही है। ऐसा लग रहा है कि जिस तरह से एक समय मध्य प्रदेश के गृह मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा ने अपनी कट्टरपंथी छवि दिखाने के लिए जैसे जैसे काम किए थे वैसे ही काम गुजरात के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री हर्ष सांघवी कर रहे हैं। उनके मंत्रालय ने प्रस्ताव किया है कि हर प्रेम विवाह में लड़के और लड़की के परिवार को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। यानी अगर कोई युवक-युवती प्रेम विवाह के लिए आवेदन देते हैं तो उसकी सूचना परिवार को...