देश भर में रसोई गैस की किल्लत
नई दिल्ली। सरकार भले कह रही है कि रसोई गैस की किल्लत नहीं होने दी जाएगी, लेकिन वास्तविकता इससे अलग दिख रही है। देश भर में रसोई गैस के लिए मारामारी मची है। देश के अनेक शहरों में लोगों की लंबी लंबी कतारें देखने को मिल रही है। लोग शिकायत कर रहे हैं कि कई दिन की बुकिंग के बावजूद उनको एलपीजी का सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कई राज्यों में कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद हो गई है, जिससे होटल, रेस्तरां और ढाबा बंद हो रहे हैं। राजधानी दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों...