एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति
पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी इलाके में रैली की थी। इसी इलाके में वे डेरा सचखंड बलां में भी गए थे, जो रविदास समाज का है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इसी सीट से सांसद हैं। इस इलाके में दलित वोट अच्छी खासी संख्या में हैं।...