लूला चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति निर्वाचित
ब्राजील के दिग्गज वामपंथी राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा, एक कड़े चुनावी मुकाबले के बाद फिर से चुन लिए गए हैं। उन्होंने अपने दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराया है, जिन्होंने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील के सुपीरियर इलेक्टोरल कोर्ट ने बताया कि सभी वोटों की गिनती के बाद, लूला को 51.79 प्रतिशत वोट मिले, जबकि बोल्सोनारो को 48.21 प्रतिशत वोट मिले। लेकिन बोल्सोनारो ने नतीजों को मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने मतदान का समय दो घंटे बढ़ाए जाने को "अस्पष्ट" (या बिना किसी ठोस कारण के)...