Madhya Pradesh Government

  • संगठन के बाद सरकार की बारी

    भोपाल। उत्तरायण होते सूर्य के बाद उन प्रश्नों के उत्तर भी मिलने लगेंगे जो बहुत दिनों से राजनीतिक वातावरण में छाए हुए हैं। भाजपा में जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू हो गई है और प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की बारी है इसके लिए मंत्रियों का लेखा-जोखा तैयार हो रहा है। दरअसल, बहु प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार कुछ समय से इसलिए डाला जा रहा था कि पहले संगठन के चुनाव हो जाएं इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो। हालांकि विस्तार के लिए समानांतर तैयारी चल रही है। मसलन जातीय समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश संगठन चुनाव...