मद्रास उच्च न्यायालय की प्रमुख भाषा के रूप में तमिल को मान्यता देने की मांग, विस में प्रस्ताव पारित
तमिलनाडु विधानसभा ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा पेश किए गए उस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया, जिसमें केंद्र सरकार से मद्रास उच्च न्यायालय की प्रमुख भाषा के रूप में तमिल को मान्यता देने का आग्रह किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि यह प्रस्ताव किसी भी भाषा के खिलाफ नहीं है। इसके बाद मुख्य विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए सदन में अपनी बात रखी। Also Read : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ...