महाविकास अघाड़ी की एकता पर संकट
उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने निजी रूप से उनसे मिल कर कहा था कि वे विपक्ष के साझा उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद में जाएं। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने भी उद्धव ठाकरे से यही अपील की थी। लेकिन उद्धव ने खुद विधान परिषद में जाने की बजाय अपनी पार्टी के नेता अंबादास दानवे को उम्मीदवार बना दिया है। यह कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी दोनों को कबूल नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियां ठगा हुआ...