Mahakali

  • ‘महाकाली’ की पहली झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य अवतार

    भारतीय पौराणिक कथाओं और भव्य सिनेमाई संसार को बड़े पर्दे पर पेश करने वाली फिल्म 'महाकाली' की पहली झलक जारी कर दी गई है। पहली झलक में महाकाली के रौद्र रूप के साथ अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य अवतार ने दर्शकों का खासा ध्यान खींचा है। करीब दो मिनट की इस झलक में धर्म और अधर्म के बीच होने वाले महायुद्ध की आहट सुनाई देती है। असुरों के शक्तिशाली गुरु शुक्राचार्य के नेतृत्व में शुरू होने वाला यह संघर्ष अच्छाई और बुराई की पारंपरिक लड़ाई से कहीं बड़ा नजर आता है। रहस्यमयी माहौल, भव्य युद्ध दृश्यों और दमदार विजुअल्स के बीच...

  • ‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना का ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य अवतार

    'हनु-मान' की जबरदस्त सफलता के बाद फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा अपने बहुप्रतीक्षित सिनेमाई यूनिवर्स के अगले अध्याय के साथ दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में आरकेडी स्टूडियोज ने एक रहस्यमयी पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "24 अगस्त - द एंड बिगिन्स।" ऐसे में माना जा रहा है कि 24 अगस्त को 'महाकाली' से अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य के रूप में दिलचस्प अवतार सामने आएगा। यह झलक इस बहुप्रतीक्षित भारतीय पौराणिक सिनेमाई स्पेक्टेकल की पहली आधिकारिक झलक हो सकती है। अपने चुने हुए किरदारों से लगातार दर्शकों को चौंकाने के लिए पहचाने जाने...