महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के परिणाम घोषित
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई), पुणे ने शनिवार को एचएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ये नतीजे पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हैं। इस वर्ष जिन छात्र-छात्राओं ने 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और नतीजे घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक करने के साथ मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स महाराष्ट्र 12वीं...