महाराष्ट्र में अस्पताल में आग, तीन नवजातों की मौत
मुंबई। महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में आग लगने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई है। अमरावती के जिला अस्पताल एनआईसीयू में सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई। तीसरी मंजिल पर स्थित इस चाइल्ड केयर यूनिट में उस समय 39 नवजात भर्ती थे। इनमें तीन नवजातों की मौत हो गई। अमरावती के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के तीन कंपार्टमेंट में से एक में नौ नवजात भर्ती थे। आग इसी हिस्से में फैली, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई। बाकी छह बच्चों को इलाज के लिए दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।...
