राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

महाराष्ट्र में अस्पताल में आग, तीन नवजातों की मौत

gujarat university hostel Afghanistan Student

मुंबई। महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में आग लगने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई है। अमरावती के जिला अस्पताल एनआईसीयू में सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई। तीसरी मंजिल पर स्थित इस चाइल्ड केयर यूनिट में उस समय 39 नवजात भर्ती थे। इनमें तीन नवजातों की मौत हो गई।

अमरावती के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के तीन कंपार्टमेंट में से एक में नौ नवजात भर्ती थे। आग इसी हिस्से में फैली, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई। बाकी छह बच्चों को इलाज के लिए दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इसकी उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए। फड़नवीस ने कहा कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के सचिव को आज ही अमरावती जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए साथ ही मृत नवजातों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment