Maharashtra municipal election

  • भाजपा के बड़बोले अध्यक्ष ने नुकसान किया

    महाराष्ट्र में भाजपा के नेता लातूर के झटके को बड़ा मान रहे हैं। लातूर में पिछली बार भाजपा जीती थी लेकिन इस बार वह हार कर बाहर हो गई है और कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। इसका कारण महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का दिया गया बड़बोला बयान है। चव्हाण ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसका असर इस क्षेत्र में देखने को मिला। लोगों ने अपने प्रिय नेता दिवंगत विलासराव को श्रद्धांजलि देने के लिए जम कर वोटिंग की और भाजपा को हराया। असल में चव्हाण ने अपनी...

  • पिछली बार से ज्यादा नहीं बदले नतीजे

    महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों की व्याख्या इस रूप में हो रही है, जैसे भाजपा ने कोई अनहोनी कर दी हो। मुंबई में मुश्किल से बहुमत तक पहुंच जाने के अलावा कोई बड़ा चमत्कार इस नतीजे में नहीं है। मुंबई ही भाजपा की ट्रॉफी है। पहली बार उसका मेयर बनेगा यह बड़ी बात है। अन्यथा बाकी 28 शहरी निकायों में थोड़े बहुत उलटफेर के साथ वही नतीजा आया है, जो पिछली बार आया था। पिछली बार यानी 2017 में भी भाजपा ज्यादातर शहरों में चुनाव जीती थी। पुणे, ठाणे, कल्याण डोंबिवली, नागपुर आदि सभी जगहों पर भाजपा ही जीती थी।...

  • फड़नवीस का कद और बढ़ा

    करीब 11 साल पहले 2014 के अंत में जब देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी तब शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि मराठा वर्चस्व वाले इस प्रदेश में एक ब्राह्मण नेता इतना शक्तिशाली हो जाएगा। 2019 में शिव सेना से तालमेल टूटने और उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के बाद आमतौर पर यह धारणा थी कि अब भाजपा के लिए मुश्किल होगी और फड़नवीस के लिए तो और ज्यादा मुश्किल होगी। उसी समय फड़नवीस ने यह शेर कहा था, पानी उतरता देख कर किनारे पर घर मत बना लेना, मैं समंदर...