नांदेड़ की पहली ऐसे सुलझती है
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद कांग्रेस ने पूरी चुनावी प्रक्रिया और खास कर ईवीएम पर आरोप लगाने के लिए नांदेड़ लोकसभा के उपचुनाव के आंकड़ों को आधार बनाया। कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से जुड़े गुरदीप सिंह सप्पल ने सवाल उठाया कि कैसे नांदेड़ लोकसभा में कांग्रेस चुनाव जीत गई लेकिन विधानसभा की सभी छह सीटें हार गई? उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा लोकप्रिय प्रदेश के देवेंद्र फड़नवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार हैं? उनका कहना है कि आमतौर पर केंद्र में शासन करने वाली पार्टी को लोकसभा में फायदा होता है...