महाराष्ट्र चुनाव आयोग का ऐलान, नगर निकायों के लिए 2 दिसंबर को वोटिंग और 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे
महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को राज्य की नगर परिषद और पंचायत चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने राज्य की 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए मतदान और चुनावी नतीजे की तारीख का ऐलान किया। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र के इन स्थानीय निकायों में 6,859 सदस्य और 288 अध्यक्ष हैं। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार मतदान 2 दिसंबर को होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी और इसके लिए अंतिम तिथि 17 नवंबर होगी। इस बीच...