महाराष्ट्र क्या विपक्ष का बिखराव रूकेगा
महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन यानी महाविकास अघाड़ी को एक बूस्टर डोज की जरुरत थी। इसमें शामिल तीनों पार्टियां कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिव सेना और शरद पवार की एनसीपी पस्त पड़ी हैं। उद्धव ठाकरे की पार्टी टूट गई है और शरद पवार ने भी जैसे तैसे पार्टी बचाई है। उद्धव की पार्टी के छह सांसद एकनाथ शिंदे के साथ चले गए हैं और शिंदे ऑपरेशन टाइगर 3.0 की बात कर रहे हैं। यानी उनके विधायकों को तोड़ने की भी बात कर रहे हैं। इस बीच विधान परिषद के चुनाव से महाविकास अघाड़ी यानी एमवीए को संजीवनी मिलती दिख रही है।...