Mahendragiri

  • स्टील्थ युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ नौसेना में होगा शामिल: राजनाथ

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट ‘महेंद्रगिरि’ 11 जुलाई को भारतीय नौसेना में शामिल होने जा रहा है और यह युद्धपोत भारत के समुद्री हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। नीलगिरि श्रेणी (प्रोजेक्ट-17ए) के छठे युद्धपोत 'महेंद्रगिरि' को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित एक समारोह में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह युद्धपोत 'मिशन-प्राइम्ड कॉम्बैट प्लेटफॉर्म' के रूप में बेड़े में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है। Also Read : बहामास में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोगों...

  • स्टील्थ युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ 11 जुलाई को नौसेना में होगा शामिल

    सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली अत्याधुनिक मिसाइल प्रणालियों सहित उन्नत हथियारों तथा अत्याधुनिक सेंसर प्रणाली से लैस स्वदेशी स्टील्थ युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को 11 जुलाई को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो (डब्ल्यूडीबी) द्वारा डिजाइन किए गए और मुंबई की मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में निर्मित ‘महेंद्रगिरि’ में वायु रोधी, सतह रोधी और पनडुब्बी रोधी अभियानों को अंजाम देने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि यह समुद्री सुरक्षा, शक्ति प्रदर्शन, मानवीय सहायता एवं आपदा राहत...