52 साल की उम्र में महिमा चौधरी ने संजय मिश्रा को पहनाई वरमाला
90 के दशक की मशहूर अदाकारा महिमा चौधरी ने अभिनेता संजय मिश्रा के साथ 'दूसरी शादी' कर ली है। दोनों कलाकारों ने मीडिया के सामने एक-दूसरे को न केवल वरमाला पहनाई, बल्कि शादी की पारंपरिक रस्में भी निभाईं। चूंकि महिमा चौधरी और संजय मिश्रा दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं, इसलिए फैंस के मन में सवाल है कि आखिर यह दूसरा विवाह क्यों? दरअसल, यह पूरा आयोजन उनकी आगामी फिल्म के प्रमोशन का एक अनूठा तरीका है। कलाकारों ने अपनी फिल्म को लाइमलाइट में लाने के लिए यह प्रोमोशनल गिमिक अपनाया है। फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' 19 दिसंबर...