मलाइका अरोड़ा ने लॉन्च किया नया लाइफस्टाइल ब्रांड ‘मेजॉय’
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अब फैशन बिजनेस में भी बड़ा कदम रखा है। उन्होंने एक नया लाइफस्टाइल एक्सेसरी ब्रांड लॉन्च किया है, जिसका नाम 'मेजॉय' रखा गया है। यह ब्रांड उन्होंने एक्सीड एंटरटेनमेंट और मिंत्रा की बी2बी होलसेल कंपनी 'मिंत्रा जबोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' (एमजेआईपीएल) के साथ मिलकर तैयार किया है। मेजॉय ब्रांड की शुरुआत एक बड़े कलेक्शन के साथ की गई है। इसके पहले कलेक्शन में 250 से ज्यादा अलग-अलग डिजाइन शामिल किए गए हैं। इस कलेक्शन में खास तौर पर दो तरह की एक्सेसरी पर ध्यान दिया गया है, पहला हैंडबैग और दूसरा लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी। हैंडबैग के...