माल्दा घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के माल्दा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर से जुड़े सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अलावा 34 और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा हवाईअड्डे से पकड़ा। वह बेंगलुरु भागने की फिराक में था। मोफक्करुल इस्लाम कलकत्ता हाई कोर्ट में वकील है। वह 2011 में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम का उम्मीदवार रह चुका है। मोफक्करुल पर आरोप है कि मालदा के सुजापुर में एसआईआर में नाम कटने...