मुंबई और मालेगांव का दोषी कौन?
यह पुरानी बात हो गई लेकिन दो नए घटनाक्रमों की वजह से इसका संदर्भ जरूरी है। राजधानी दिल्ली के एक पॉश क्लब में 30 अप्रैल 1999 को जेसिका लाल नाम की 34 साल की एक मॉडल की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गवाहों के बयान और परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर मुख्य आरोपी सिद्धार्थ वशिष्ठ उर्फ मनु शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कुल 12 आरोपी बनाए गए थे। सात साल की सुनवाई के बाद 21 फरवरी 2006 को मुख्य आरोपी मनु शर्मा सहित नौ आरोपी बरी कर दिए गए। एक...