सपा परिवारवाद-जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती, यूपी को सतर्क रहना होगा : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई के मल्लावां में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि यूपी को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सपा कभी भी परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती। ये लोग हमेशा विकास विरोधी राजनीति करेंगे। यूपी को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि सपा विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी है। बीते दिनों एक बार फिर देश ने कांग्रेस और सपा का नारी विरोधी...