ममदानी की जीतः गहरा और दूरगामी है संदेश
ममदानी की जीत ने दिखाया है कि वामपंथी झुकाव लिए हुए लोकलुभावन वादों से वैसा जनमत जुटाया जा सकता है, जिसे नियंत्रित करना किसी एस्टैबलिशमेंट के वश में नहीं है। अब यह परिघटना अन्य अमेरिकी राज्यों में भी आगे बढ़ सकती है। उसका नतीजा आर्थिक मुद्दों पर नए ध्रुवीकरण के रूप में सामने आ सकता है। ट्रंपिज्म के उदय के साथ अब तक ध्रुवीकरण का मुखर रूप सांस्कृतिक या उसूलों के क्षेत्र में रहा है। अब इसके आर्थिक क्षेत्र में प्रवेश करने का रास्ता खुलता दिख रहा है। जटिलता विज्ञान (इतिहास का गणितीय विश्लेषण करने वाली विधा) के विशेषज्ञ पीटर...