मंदिर आंदोलन वाले चुनाव लड़ेंगे
भारतीय जनता पार्टी में अप्रासंगिक मान लिए गए और हाशिए में डाल दिए गए कई नेता फिर से ताल ठोक रहे हैं। इनमें अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन से जुड़े नेता भी हैं। भाजपा के पुराने नेता विनय कटियार ने ऐलान किया है कि वे अगले साल विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और वह भी अयोध्या से। ध्यान रहे विनय कटियार पिछड़ी जाति से आते हैं और हिंदुत्व का बड़ा चेहरा रहे हैं। मंदिर आंदोलन के समय वे अग्रिम पंक्ति में थे। फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के हारने के बाद से वे सक्रिय हुए हैं। उनके करीबी लोगों का कहना...