अय्यर किस बात का बदला ले रहे हैं?
ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर अपनी पुरानी पार्टी से बदला ले रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस का ज्यादा से ज्यादा नुकसान करने का फैसला किया है। हालांकि यह नहीं माना जा सकता है कि किसी ने उनको ठेका दिया, जैसा कि कई कांग्रेस नेता भी उनको ‘सुपारी किलर’ कह रहे हैं। वे यह भी कह रहे हैं कि किसी के इशारे पर अय्यर कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाना बना रहे हैं। लेकिन असल में अय्यर और कांग्रेस का साथ कुछ इसी तरह का रहा है। 1997 में जब ममता बनर्जी ने कांग्रेस छोड़ कर...