बिहार चुनाव से पहले मनीष कश्यप ने भाजपा छोड़ी
बिहार में इस साल होने वाले चुनाव से पहले ही मशहूर यू-ट्यूबर मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने फेसबुक लाइव पर आकर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि "मैं अब भाजपा में नहीं हूं। मनीष कश्यप ने पिछले साल अप्रैल में भाजपा की सदस्यता ली थी। मनीष कश्यप ने फेसबुक लाइव आकर इसकी घोषणा करते हुए कहा, "मैं अपने गांव चनपटिया गया था, कई क्षेत्रों में गया, वहां पर लोगों से बात की है, उसके बाद मैंने यह निर्णय लिया है। मुझे बिहार के लिए लड़ना है, बिहारियों के लिए लड़ना है, यहां की समस्याओं के...