नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी
नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार और मनीषा मांढरे को पेश किया। सीबीआई कस्टडी खत्म होने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी 2 दिन और बढ़ा दी है जबकि मनीषा मांढरे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि मनीषा हवलदार का अन्य आरोपियों और कुछ उम्मीदवारों से आमना-सामना बाकी है। जांच एजेंसी ने कहा कि पेपर लीक साजिश में कितने...