कोयला घोटाले में रिहाई का सिलसिला
यूपीए दो की सरकार के खिलाफ वैसे तो भाजपा ने ए टू जेड घोटाले के आरोप लगाए थे। अंग्रेजी अल्फाबेट के सभी 26 लेटर्स से कोई न कोई घोटाला गिनाया जाता था। लेकिन कांग्रेस की हार के लिए जिन दो घोटालों को सबसे ज्यादा जिम्मेदार माना जाता है उनमें एक कोयला घोटाला है। पहले नंबर पर संचार घोटाले को रखा जा सकता है। देश के नियंत्रक व महालेखापरीक्षक यानी सीएजी ने बताया कि 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में एक लाख 76 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। हालांकि यह अनुमानित नुकसान था। इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत...