manmohan singh

  • मनमोहन को राष्ट्रपति बनाना चाहती थीं सोनिया!

    यूपीए की दूसरी केंद्र सरकार के समय यानी 2009 के बाद जब सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे थे और आंदोलन शुरू हुए थे तब कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी चाहती थीं कि मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया जाए और उनको राष्ट्रपति बना दिया जाए। 2012 के राष्ट्रपति चुनाव के समय सोनिया गांधी ने गंभीरता से इस पर विचार किया था लेकिन कई सहयोगी पार्टियों के रिजर्वेशन और विपक्षी पार्टियों के स्पष्ट विरोध की वजह से इस विचार को त्याग देना पड़ा था। वरिष्ठ पत्रकार गौतम लाहिड़ी ने प्रणब मुखर्जी के ऊपर किताब लिखी है,...

  • सीपीडब्लुडी, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस सब जिम्मेदार

    Manmohan Singh Memorial Controversy: कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान हुई अव्यवस्था का मामला उठाया और केंद्र सरकार पर हमला किया तो उधर से जवाब देने की जिम्मेदारी भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने उठाई। उन्होंने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ओर से उठाए गए नौ सवालों के क्रमवार जवाब दिए। उनका बुनियादी मकसद सरकार और भाजपा के बड़े नेताओं को बचाना था लेकिन इस क्रम में उन्होंने केंद्र सरकार के अधीन आने वाली तमाम एजेंसियों को कठघरे में खड़ा कर दिया। पवन खेड़ा के उठाए नौ सवालों के जवाब में...

  • सम्मान नहीं हल्ला चाहिए!

    अब वह समय नहीं रहा जब आप झूठ न बोल कर सम्मान के पात्र बनते थे। आज राजनीति में झूठ बोलकर ही अपना नैरेटिव, सहानुभूति और जनसमर्थन चाहिए। हम बहुत भद्दे, गंदे समय में जी रहे हैं। एक बुरी तरह बंटे और कटे हुए समाज में जी रहे हैं। हर आदमी सही है और हर आदमी गलत है। जो हर एक मुद्दे पर हमसे सहमत नहीं हैं वो हमारे लिए बुरा बन जाता है। राजनीति ने हालात और ख़राब किए हैं। लोगों को बांट दिया है, धुव्रीकृत कर दिया है। नेता अब विचारधारा के आधार पर नहीं चुने जाते है।...

  • तेलंगाना विधानसभा में मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित

    हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा ने सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को भारत रत्न से सम्मानित करने का केंद्र सरकार से आग्रह किया। डॉ. मनमोहन सिंह को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी द्वारा पेश प्रस्ताव को विधानसभा ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्र की प्रगति और तेलंगाना के गठन में उनके अमूल्य योगदान को स्वीकार किया गया। विधानसभा ने हैदराबाद में डॉ. मनमोहन सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी...

  • ओह! वह समय और अब

    सिर्फ दस साल पहले की बात है, मगर मानों ज़माना गुज़र गया हो। दस साल पहले भारत भूखा था नए विजन, नई दृष्टि का। हर कोई तरक्की और अच्छे दिनों के लिए फडफडाता हुआ था। दस साल पहले लग रहा था, सबकी फील थी, भारत बढ़ रहा है। भारतीय आगे बढ़ रहे हैं। आज, लफ्फाजी और प्रोपेगेंडा है। मैं, सन् 2007 में, स्काटलैंड में सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय में पढ़ती थी। भारत की राजनीति की न सुध थी और न ज्यादा जानकारी। पतझड़ के आखिरी दिनों की एक सर्द दोपहर में, मैं, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर अपनी टुटोरिअल क्लास शुरू होने का...

  • मनमोहन सिंह बनाम पीवी नरसिंह राव

    यह बहुत दिलचस्प तुलना है कि मनमोहन सिंह को सक्रिय राजनीति में लाने वाले पीवी नरसिंह राव का अंतिम संस्कार किस तरह से हुआ और मनमोहन सिंह का कैसे हुआ है? दोनों के बीच कई समानताएं और कई संयोग भी है। दिसंबर का ही महीना था 2004 में जब नरसिंह राव का निधन हुआ था। 23 दिसंबर को 83 साल की उम्र में नरसिंह राव गुजरे थे और कांग्रेस नेतृत्व ने उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय 24, अकबर रोड में नहीं रखने दिया था। तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बन गई थी और मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे।...

  • मनमोहन के स्मारक पर बढ़ा विवाद

    नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के बाद उनके ‘अपमान’ और स्मारक का विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस के साथ साथ शिरोमणी अकाली दल, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि सरकार को पूर्व प्रधानमंत्रियों को दिए जाने वाला सम्मान मनमोहन सिंह को भी देना चाहिए। उनका स्मारक बनाने के साथ साथ इस बात पर भी विवाद बढ़ गया है कि सरकार ने उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर क्यों कराया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि सिख समुदाय के पहले...

  • सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

    Manmohan Singh: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी विशिष्ट सेवा और असाधारण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री के साथ बिताए पलों को याद किया था। उन्होंने एक्स पर कहा...

  • मनमोहन सिंह के निधन पर विभिन्न राज्य सरकारों ने किया राजकीय शोक का ऐलान

    Manmohan Singh:  पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के निधन पर कई राज्य सरकारों ने राजकीय शोक की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब सरकार ने भी सात दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राज्य सरकार की ओर से किसी भी मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने निर्धारित कार्यक्रम भी रद्द कर दिए, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जहां ने...

  • मनमोहन सिंह का यूं जाना बहुत बड़ी क्षति: लालू प्रसाद यादव

    Lalu Prasad Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। पूर्व पीएम की ईमानदारी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश की निस्वार्थ भाव से सेवा की। राजद अध्यक्ष ने कहा कि मनमोहन सिंह का यूं चले जाना बहुत बड़ी क्षति है। वह ईमानदार और निस्वार्थ नेता थे। उन्होंने देश के विकास में निस्वार्थ रूप से काम किया। हर क्षेत्र में भारत का मस्तक ऊंचा किया। वो एक ऐसे नेता थे जिन पर कोई आरोप नहीं था।...

  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

    manmohan singh passes away: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को गुरुवार देर शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान- एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 92 वर्षीय डॉ सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। जब अस्पताल में भर्ती कराया गया उनकी हालत गंभीर थी और उन्हें आईसीयू में रखा गया था। डॉ सिंह इसी वर्ष अप्रैल में राज्यसभा से सेवानिवृत हुए थे।(manmohan singh passes away) also read: सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

और लोड करें