मनप्रीत बादल का अगला मुकाम क्या होगा
पंजाब के दिग्गज नेता दिवंगत प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत बादल भटकते भटकते भाजपा में पहुंच गए हैं। प्रकाश सिंह बादल की सरकार में वित्त मंत्री रहे मनप्रीत ने अकाली दल छोड़ कर पंजाब पीपुल्स पार्टी के नाम से अपनी पार्टी बनाई थी। इसमें कोई कामयाबी नहीं मिली तो वे कांग्रेस में शामिल हो गए और 2017 से 2022 तक रही कांग्रेस की कैप्टेन अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री रहे। कांग्रेस हार कर सत्ता से बाहर हुई तो मनप्रीत का वहां से भी मोहभंग हो गया और अब उनका मुकाम भाजपा है। वे पहले ही भाजपा में शामिल हो...