मराठा बनाम गैर मराठा की राजनीति
इस समय महाराष्ट्र में बहुत दिलचस्प राजनीति हो रही है। भारतीय जनता पार्टी ने दो सबसे बड़े मराठा नेताओं अजित पवार और एकनाथ शिंदे को साथ लेकर गैर मराठा राजनीति की थी। इस समीकरण के दम पर उसने 2024 के चुनाव में ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया। भाजपा अकेले दम पर बहुमत के नजदीक पहुंच गई। कह सकते हैं कि बरसों से भाजपा ने जो राजनीति की है और हर राज्य की सबसे ताकतवर जाति की राजनीतिक ताकत कम की है उसका नतीजा है कि महाराष्ट्र में मराठा राजनीति कमजोर हुई है। भाजपा के बाद कांग्रेस भी पारंपरिक रूप से गैर...