martyred

  • सैन्य और प्रशासनिक अधिकारी शहीद

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में सेना के एक सूबेदार मेजर शहीद हो गए हैं तो दूसरी ओर जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी की भी जान चली गई है। जम्मू के राजौरी में शुक्रवार की रात पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद हो गए। पाकिस्तान की ओर से शनिवार की सुबह सात बजे तक फायरिंग होती रही थी। पाकिस्तान की फायरिंग में 16 नागरिक भी मारे गए हैं और लांस नायक दिनेश शर्मा शहीद हुए थे। बहरहाल, पाकिस्तान की...

  • कश्मीर में एक और जवान शहीद

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले में हुई मुठभेड़ में एक घायल जवान शहीद हो गया है। इस तरह शहीद जवानों की संख्या चार हो गई है। कठुआ राजबाग में 27 मार्च से चल रही मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकवादी मारे गए। 27 मार्च को मुठभेड़ में तारिक अहमद, जसवंत सिंह और बलविंदर सिंह गोलीबारी में घायल हुए थे। इलाज के दौरान इनकी मौत हुई थी। ये जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, एसओजी के जवान थे। वहीं, चौथे जवान का शव शुक्रवार सुबह तलाशी शुरू होने पर ड्रोन में नजर आया था। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए...

  • कश्मीर में घायल जवान शहीद हो गया

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में रविवार को घायल हुए जवान का निधन हो गया। कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ ने बारामूला जिले के जालोरा गांव में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां सोमवार को मौत हो गई। रविवार को सुरक्षा बलों और पुलिस ने जालोरा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। कश्मीर पुलिस के साथ 22 राष्ट्रीय राइफल्स...