ईरानी राष्ट्रपति 27 अक्टूबर को पुतिन से करेंगे मुलाकात
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन मंगलवार को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। ईरानी मीडिया ने रूस में ईरान के राजदूत काजेम जलाली के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि श्री पेजेशकियन गैस निर्यात करने वाले देशों के एक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए वहां जा रहे हैं। तस्नीम समाचार एजेंसी ने श्री जलाली के हवाले से बताया कि दोनों नेताओं के बीच आर्थिक सहयोग और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान और मॉस्को के बीच बातचीत अगले सप्ताह भी...