विधानसभा की कार्यवाही में न हो अंग्रेजी का इस्तेमाल : माता प्रसाद
up assembly english : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि अंग्रेजी बोलने, पढ़ने और लिखने का विरोध नहीं है। लेकिन विधानसभा में अंग्रेजी बोली जाए फिर उसका अनुवाद हो, यह उचित नहीं है। क्योंकि इसे गांव के लोग नहीं समझ सकेंगे। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय विधानसभा के सत्र में भाग लेने के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां पर हिंदी सभी लोग समझते हैं। क्षेत्रीय बोली भोजपुरी, अवधी और ब्रज को लाएं। लेकिन अंग्रेजी लाना ठीक नहीं है। अंग्रेजी हमारी भाषा नहीं है। अंग्रेजी पढ़ें, लिखें यह सब तो ठीक...