सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के ट्रेलर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा दिया है। रिलीज के 24 घंटे से भी कम समय में ट्रेलर को 50 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर को दर्शकों के साथ-साथ पूर्व सैनिकों, सैन्य अधिकारियों और राजनेताओं से भी सराहना मिल रही है। ट्रेलर की प्रशंसा करने वालों में शौर्य चक्र से सम्मानित सेवानिवृत्त मेजर पवन कुमार और सेना मेडल से सम्मानित सैन्य खुफिया विभाग के अनुभवी मेजर एम. जॉली शामिल हैं। सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों की सराहना को फिल्म के लिए खास माना...